डॉ. संतोष राजपुरोहित बोले-जीवन का दर्पण है साहित्य

ग्राम सेतु डॉट कॉम.
हनुमानगढ़ स्थित रयान कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन में साहित्य उत्सव का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संतोष राजपुरोहित ने की। संयोजक हेमपुष्प ने बताया कि कविता वाचन प्रतियोगिता के तहत हिंदी, अंग्रेजी एवं पंजाबी तीनों भाषाओं में काव्यपाठ किया गया। प्रतियोगिता में कुल 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सुमीना यादव एवं अमरदीप सिंह निर्णायक की भूमिका में रहे।
कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. संतोष राजपुरोहित ने कहा कि साहित्य जीवन का दर्पण है। यह हमें अच्छे और बुरे में भेद करना सिखाता है। साहित्य अतीत के दर्शन तो करवाता ही है साथ ही भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त करता है।
प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा की गई, जिसमें बीए चतुर्थ सेमेस्टर की राधिका शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बीसीए प्रथम सेमेस्टर की मनमीत ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. संतोष राजपुरोहित एवं उप-प्राचार्य अनिल शर्मा ने विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मंच संचालन सहायक आचार्य ओमप्रकाश राजपुरोहित ने किया। इस अवसर पर सुखवीर कौर, रुचि कौशिक, अमित सुथार आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *