




ग्राम सेतु ब्यूरो.
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय स्थित श्रीदेवी महिला पॉलिटेक्निक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत, सही मार्गदर्शन और अनुशासित प्रशिक्षण का नतीजा हमेशा शानदार होता है। कॉस्ट्यूम डिज़ाइन एवं ड्रेस मेकिंग डिप्लोमा शाखा की छात्राओं ने बीटीईआर द्वारा घोषित परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न सिर्फ संस्थान का नाम रोशन किया, बल्कि फैशन डिज़ाइन के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा की मजबूत पहचान भी बनाई। परफेक्ट 10 सीजीपीआई से लेकर 9.8 से अधिक अंक हासिल करने वाली छात्राओं की यह उपलब्धि संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और समर्पित शिक्षण परम्परा का सीधा प्रमाण है।
छात्रा नवजोत कौर और राधिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परफेक्ट 10 सीजीपीआई प्राप्त किया। इसके अलावा नताशा, प्रियंका, प्रतिभा, आशामनदीप, दिव्या, खुशी, अमनदीप और अर्शदीप ने 9.8 से अधिक सीजीपीआई प्राप्त कर फैशन डिज़ाइन के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और परिश्रम का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इन छात्राओं की सफलता से यह स्पष्ट होता है कि संस्थान में विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और रचनात्मक मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।
अकेडमिक डायरेक्टर आनन्द जैन ने स्टूडेंटस को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्राओं की लगन, परिश्रम तथा संस्थान के समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने इस सफलता के लिए फैकल्टी टीम दिव्या शर्मा, मोनिका चावला, नवजोत कौर, लवप्रीत, ज्योति पंवार, प्रियंका और हरमन के समर्पित मार्गदर्शन एवं मेंटरशिप के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्राचार्य दिव्या शर्मा ने बताया कि फैशन डिज़ाइन, परिधान निर्माण और गारमेंट उद्योग में रचनात्मक करियर बनाने की इच्छुक छात्राओं के लिए नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रारम्भ कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी महिला पॉलिटेक्निक में छात्राओं को आधुनिक फैशन डिज़ाइन तकनीकों, परिधान निर्माण कौशल और उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने छात्राओं और अभिभावकों से आह्वान किया कि वे फैशन डिज़ाइन के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य के लिए संस्थान में प्रवेश लेकर इस उत्कृष्ट परम्परा का हिस्सा बनें।







