तरुण विजय ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र, जानिए… क्या ?

ग्राम सेतु ब्यूरो.
जंक्शन स्थित बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज में ग्रीष्मावकाश के बाद स्टूडेंट्स का पहला दिन था। इसलिए शुरुआत विद्या की देवी मां शारदा की आराधना के साथ की गई। कॉलेज सभागार में बेबी हैप्पी एजुकेशन ग्रुप के डायरेक्टर तरुण विजय, चेयरमैन आशीष विजय, वाइस चेयरमैन रौनक विजय, प्रशासक परमानंद सैनी, प्राचार्य डॉ. विशाल पारीक, उप प्राचार्य डॉ. मनोज शर्मा आदि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किए। उन्होंने मां वीणावादिनी से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कीं। इसके बाद प्रसाद वितरित किए गए।


विद्यार्थियों से मुखातिब डायरेक्टर तरुण विजय ने कहाकि कॉलेज का छुट्टियों के बाद पहले दिन का खास महत्व है। आज आप पूरे एक साल की प्लानिंग कर लीजिए। समय प्रबंधन और अपनी दिनचर्या को योजनाबद्ध तरीके से निर्धारित कर उसे अमली जामा पहनाने का प्रयास शुरू कर दीजिए। साल भर बाद यानी जब परीक्षा परिणाम आएगा तो आप टॉप पर रहेंगे, इसकी पूरी गारंटी है। इस आयोजन का मकसद ही यही है कि मां सरस्वती के चित्र के सामने अपनी मनोकामनाएं रखें और उसे पूर्ण करने के लिए अपना सौ प्रतिशत प्रयास समर्पित कर दें।


मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन आशीष विजय ने कहाकि बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज शिक्षा के साथ संस्कारों के प्रति गंभीर रहता है। भले आप कितने शिक्षित हो गए लेकिन अगर आपके पास संस्कारों की कमी है तो वह शिक्षा अधूरी है। शिक्षा और संस्कार मिलकर ही अच्छे इंसान का निर्माण करते हैं। भारत दुनिया से अलग इसलिए है क्योंकि यहां पर गौरवशाली संस्कृति है, सभ्यता है, संस्कार है। बेशक, यह सब दूसरे देशों में नहीं है। इसलिए भारतीयता को जीना बेहद जरूरी है।
कॉलेज के प्रशासक परमानंद सैनी ने कहाकि पूरा जीवन शैक्षणिक संस्थानों को समर्पित कर दिया। बेबी हैप्पी एजुकेशन ग्रुप से जुड़कर संतोष हुआ कि यहां पर सेवा का संकल्प नजर आता है। अगर कोई युवा बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज का चयन करता है तो इससे साबित होता है कि उसका रास्ता सही है। क्योंकि यहां पर परिवार का माहौल दिया जाता है। जिस तरह परिवार में माता-पिता अपनी संतान पर नजर रखते हैं, अच्छा करने पर लाड देते हैं और चूक होने पर उसे आगाह करते हैं, उसी तरह बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज कैंपस में प्रबंधन सहित गुरुजनों की बड़ी टीम इस कार्य को शिद्दत से करने में जुटे रहते हैं।


वाइस चेयरमैन रौनक विजय ने कहाकि प्रबंधन का सतत प्रयास रहता है कि विद्यार्थियों के लिए हरसंभव सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं ताकि उन्हें सहूलियत मिले। प्राचार्य डॉ. विशाल पारीक ने कहाकि बेबी हैप्पी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान के टॉप 15 कॉलेजों में शामिल है तो इसमें प्रबंधन व स्टाफ के अलावा खुद विद्यार्थियों का बड़ा योगदान है। हर साल काफी संख्या में यूनिवर्सिटी टॉपर्स का निकलना गर्व की बात है।
उप प्राचार्य डॉ. मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहाकि लक्ष्य तय करना और फिर उसे हासिल करने के लिए खुद को समर्पित कर देना ही सफलता का पैमाना है। वरिष्ठ व्यख्याता डॉ शायर सिंह ने कहा कि सच्चाई को समझने और जीवन में आत्मसात करने वाले ही शीर्ष पर नजर आते हैं। कॉलेज का पहला दिन महत्वपूर्ण होता है। इसलिए यह आयोजन आपके जीवन के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *