




ग्राम सेतु ब्यूरो.
आज़ाद हिंद फौज की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जिले के बेबी हैप्पी मॉडर्न आयुर्वैदिक कालेज की छात्रा रिया शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता नई दिल्ली के जंतर मंतर स्थित ऑडिटोरियम में हुई, जिसमें देशभर से प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें रिया शर्मा ने अपने ओजस्वी, प्रभावशाली और तर्कपूर्ण भाषण से निर्णायकों का दिल जीत लिया। उन्होंने अपने विचारों में देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और युवा शक्ति की भूमिका को बेहद प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया, जिससे वे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रहीं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल हनुमानगढ़ जिले बल्कि पूरे राजस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राकेश नगर तथा राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रिया शर्मा को सम्मानित किया। उन्होंने रिया की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि देश का भविष्य ऐसे ही प्रतिभाशाली युवाओं के हाथों में सुरक्षित है। हनुमानगढ़ पहुंचने पर रिया शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। बेबी हैप्पी मॉडर्न आयुर्वेदिक कॉलेज में अभिनंदन समारोह हुआ।
कॉलेज के डायरेक्टर तरुण विजय ने कहा, ‘रिया शर्मा की यह उपलब्धि हम सभी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह न केवल उनकी व्यक्तिगत मेहनत का परिणाम है, बल्कि हमारे संस्थान की गुणवत्ता और शिक्षा के स्तर को भी दर्शाता है। हम ऐसे और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।’
कॉलेज के चेयरमैन आशीष विजय ने कहा, ‘आज रिया ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता निश्चित है। उन्होंने हनुमानगढ़ और राजस्थान का नाम पूरे देश में ऊंचा किया है। हमें उन पर गर्व है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।’
वाइस चेयरमैन रौनक विजय ने कहा, ‘हमारा प्रयास हमेशा रहता है कि विद्यार्थियों को केवल पढ़ाई तक सीमित न रखकर उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाए। रिया की सफलता इसी सोच का परिणाम है।’
प्रशासक परमानंद सैनी ने कहा, ‘रिया शर्मा ने यह साबित किया है कि छोटे शहरों के विद्यार्थी भी बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। यह पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।’ आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. श्याम लाल शर्मा ने कहा, ‘रिया की मेहनत, अनुशासन और लगन काबिले तारीफ है। उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे संस्थान का मान बढ़ाया है। पी.जी. कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विशाल पारीक ने कहा, ‘यह उपलब्धि केवल एक छात्रा की नहीं, बल्कि पूरे शिक्षण संस्थान की सफलता है। रिया ने यह दिखा दिया है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।’
वाइस प्रिंसिपल डॉ. मनोज शर्मा ने कहा, ‘रिया का आत्मविश्वास और प्रस्तुतीकरण अद्भुत था। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।’ साइंस विभाग के एचओडी डॉ. शायर सिंह ने कहा, ‘रिया ने अपने ज्ञान और अभिव्यक्ति से यह साबित किया है कि शिक्षा का सही उपयोग कैसे किया जाता है। हमें उन पर गर्व है।’
बी.एड. कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. संतोष चौधरी ने कहा, ‘रिया शर्मा की यह उपलब्धि छात्राओं के लिए विशेष प्रेरणा है। उन्होंने यह संदेश दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।” रिया शर्मा को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।






