



ग्राम सेतु डॉट कॉम.
पंचायती राज मंत्रायालिक कर्मचारी संघ की बैठक हनुमानगढ़ टाउन पंचायत समिति परिसर में जिला महामंत्री भवानी शंकर स्वामी की अध्यक्षता में हुई। पूर्व कार्यकारणी द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष बादल सिंह थे। बैठक में कार्यकारणी का पुर्नगठन पर चर्चा की गई। जिसमें से सर्वसम्मति से अध्यक्ष के पद पर नीपेन शर्मा को चुना गया। सर्वसम्मति से कार्यकारणी का गठन किया गया। इसमें उपाध्यक्ष पद पर दीपिका अरोड़ा व अंजू शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र सिंह विदावत, सचिव पद पर वरिष्ठ सहायक पवन भादू, सहसचिव पद पर अजीत झोरड़, हरबंस सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर सहायक सुन्दर दास, संगठन मंत्री राजदीप सिंह, प्रवक्ता शेर सिंह, संरक्षक हरजिन्द्र सिंह को नियुक्त किया गया। इसी के साथ आगामी 15 दिवस में कार्यकारणी शपथ ग्रहण व कार्यकारणी विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में आगामी कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिसमें पे पोस्टिंग रजिस्टर, कर्मचारियों की वेतन विसंगतिया, स्थानान्तरण पॉलिसी, एरियर, समय पर वेतन व अन्य भुगतान जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए चर्चा की गई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकारणी गठन पर चर्चा की गई। इस मौके पर विकास अधिकारी राजीव यादव, सहायक विकास अधिकारी हरिराम, अशोक शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष नरेश शर्मा, कैलाश चन्द्र, संजीव चिलाना, देवेन्द्र सिंह राठौड़ सहित समस्त मंत्रालयिक कर्मचारी मौजूद थे।
