
ग्राम सेतु ब्यूरो.
पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी का सम्मेलन एवं नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम पंचायत समिति सभागार हनुमानगढ़ टाउन में हुआ। हनुमानगढ़ इकाई का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए नीपेन शर्मा व कार्यकारिणी ने ली शपथ। मुख्य अतिथि कलक्टर कानाराम, जिला परिषद सीईओ सुनीता चौधरी, एएसपी सुधा पालावत, पूर्व आईएएस डॉ एस. पी.सिंह, पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम कड़वासरा, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, एसीईओ सुनील छाबड़ा, बीडीओ राजीव यादव, राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत शर्मा, पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष जगपाल मान, ग्राम विकास अधिकारी संघ अध्यक्ष प्रेम कुमार, राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष विशाल बिश्नोई, सरपंच एसोसिएशन जिलाध्यक्ष रामेश्वर कुमार व सरपंच नवनीत कौर थे।

सम्मेलन में राज्य संभाग एवं जिला स्तर के पदाधिकारी सहित सैकड़ो कर्मचारी अधिकारी के समक्ष सभी नवनियुक्त 51 पदाधिकारियों ने अपने पद की गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ-साथ कार्यक्रम में पधारे समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों को पूर्व जिला कलक्टर डॉ एस. पी.सिंह ने नशा मुक्ति अभियान के लिए भी शपथ दिलाई।
कर्मचारियों को क्षेत्र में आने वाली परेशानियों से निपटने व वर्तमान समय में न्याय संहिता में जो बदलाव हुए हैं उसके बारे में जानकारी देने हेतु चिंतन शिविर का आयोजन हुआ। इसमें नवनियुक्त अध्यक्ष नीपेन शर्मा ने कर्मचारी के जीवन पर कविता बोलकर खूब तालियां बटोरी। एएसपी सुधा पालावत ने न्याय संहिता में जिन धाराओं में बदलाव किया गया है और कर्मचारी और आमजन को कानून की दृष्टि से विश्वास स्थापित करने के उद्देश्य से मूलभूत बातों के बारे में विस्तृत रूप से बताया।
सीईओ सुनीता चौधरी मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कार्य क्षेत्र में आने वाली चुनौतियां व जनता के प्रत्येक कार्य को किस तरीके से किया जाए और अधिक से अधिक आम जन को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले उसके बारे में प्रत्येक कर्मचारी अधिकारी को विस्तृत रूप से कार्य करने का तरीका बताया। उन्होंने मुख्य रूप से समय पर कार्यालय में आने जाने, ई- फाईलिंग पर सभी कार्य को करने, सच्चाई व ईमानदारी से कार्य करने की नसीहत दी। कार्यालय में कम से कम मोबाइल का उपयोग करने के बारे में बताया।

प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम कड़वासरा ने संगठन और प्रशासन की एकजुटता व संगठन की रीति नीति के बारे में सभी को परिचित करवाया। उन्होंने संगठन के प्रत्येक कर्मचारियों को अपने पद के अनुसार कार्य करने के लिए प्रेरित किया और सभी को यह बताया कि आपको जो ग्रामीण सेवाओं का सौभाग्य प्राप्त हुआ है उसके अनुरूप आप गांव के प्रत्येक व्यक्ति को गणेश मानकर उनका प्रत्येक राजकीय कार्य, उनको प्रत्येक योजनाओं का लाभ दिलवाएं। साथ ही उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने अध्यक्ष बनने के बाद मंत्रालय कर्मचारी के लिए राज्य सरकार द्वारा जो कार्य करवाए गए उनके बारे में विस्तृत रूप से बताया।

मुख्य वक्ता पूर्व आईएएस डॉ. एसपी सिंह ने अपने जीवन में चिकित्सा क्षेत्र विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा में किए गए कार्यों को के बारे में आम जन को बताया कि कैसे आप गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर सरकार की योजनाओं को अमली जामा पहनाया जाता है उसके बारे में समझाया सरकार व कार्यालय के प्रत्येक कर्मचारी द्वारा ही सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिस गांव का पटवारी ग्राम सेवक और बीट प्रभारी सही तरीके से कम करें उसे गांव में कलेक्टर और एसपी की जरूरत नहीं होती इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को खुद समझते हुए उसका काम अति शीघ्र करने की नसीहत दी कार्य को रुचि लेकर करने के लिए प्रेरित किया नए-नए कार्यों को प्राथमिकता से लेते हुए उनका समय पर पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित महिला शक्ति को भी वंदन किया। उन्होंने भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उनके सरल स्वभाव और जबरदस्त उद्बोधन से समस्त कर्मचारी वर्ग खुश हुआ और खूब तालियां बजाकर उनका मान सम्मान किया। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विकास राजीव यादव विकास अधिकारी एवं दयाराम जाखड़ द्वारा आए हुए अतिथियों का धन्यवाद दिया तथा सभी अतिथियों एवं पदोन्नति कर्मचारियों को समान पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का मन संचालन दीपक शर्मा प्रदेश प्रवक्ता कंप्यूटर शिक्षक संघ द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में सरपंच अमर सिंह जी, शमशाद अली, इकबाल खान, बद्री जाखड़, मुकेश सींवर, गुरलाल सिंह, हरदीप सिंह, वारिस अली, तानाराम, डायरेक्टर बलकरण सिंह, अतिरिक्त विकास अधिकारी कमल सिंह शेखावत, प्रवीण पुरोहित, सहायक विकास अधिकारी मलकीत सिंह, अशोक शर्मा विनोद त्यागी, ग्राम विकास अधिकारी आजाद सहारण, नरेश शर्मा, रविंद्र कुमार, सचिन बिश्नोई, अनिल कुमार, विमला स्वामी, अमित कटारिया दीपक भारद्वाज धीरज कुमार महेश चौहान, देवराज अरोड़ा, तारादत शर्मा, कैलाश चंद्र, संजीव चिलाना, भंवरलाल, अनिल शर्मा जिलाध्यक्ष तकनीकी सहायक कर्मचारी संघ, अजीत झोरड़, शेर सिंह रंजीत योगी, ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास सुथार, राजेश गोदारा, राजेश बिश्नोई, तरसेम सिंह, भूपेंद्र सिंह, बादल सिंह भवानी शंकर स्वामी, सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र बिदावत, पवन भादू, हरजिंदर सिंह, राजदीप सिंह आत्माराम, राकेश चाहर, पुष्पेंद्र सिंह, कनिष्ठ तकनीकी सहायक मलकीत सिंह, इमीलाल, देवेंद्र सिंह सहायक लेखा अधिकारी, हरबंस सिंह, उमेश सैनी, रूपेंद्र, विनोद कुमारी, दीपिका अरोड़ा, कुलविंदर कौर, अमित स्वामी प्रेम कुमार सुनील शर्मा विजयपाल सिंह, अमित, भूपेंद्र शर्मा,उत्कर्ष, पूजा कौशिक मोनिका शर्मा, मधु शर्मा, ममता, वीरपाल कौर, माया देवी, ज्योति मक्कड़, पूनम नागपाल सहित सैकड़ो पदाधिकारी कर्मचारी अधिकारी शामिल हुए।


