




ग्राम सेतु डेस्क.
अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास व शोध संस्थान की केन्द्रीय कार्यकारिणी ने हनुमानगढ़ जंक्शन निवासी समाजसेवी प्रशांत सोनी पुत्र राधेश्याम सोनी को प्रदेश युवा अध्यक्ष की कमान सौंपी है। यह फैसला यूं ही नहीं हुआ। वर्षों से समाज के लिए उनकी निष्ठा, ईमानदार कार्यशैली और संस्थान के प्रति समर्पण ने इस जिम्मेदारी की राह खोली। कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से यह निर्णय पारित करते हुए उनके प्रति पूर्ण विश्वास जताया। संस्थान की ओर से जारी पत्र में प्रशांत सोनी को तुरन्त प्रभाव से पदभार ग्रहण कर युवाओं की भागीदारी, समाज के उत्थान, नवाचार और विभिन्न सामाजिक विकास कार्यों में सक्रिय रूप से जुटने का आह्वान किया गया है। पद की गरिमा, गोपनीयता और जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठा की शपथ भी दिलाई जाएगी।

मनोनयन पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिरिंडया, प्रदेश अध्यक्ष (राजस्थान) व प्रभारी मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश तुलसीराम सोनी, राष्ट्रीय सचिव राम मिलन सोनी महेन्द्र और राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार राजपूत ने संयुक्त रूप से प्रशांत सोनी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समाज के वरिष्ठजन मानते हैं कि संगठन में युवा नेतृत्व को अवसर देना समय की मांग है। इससे न सिर्फ ऊर्जा बढ़ती है, बल्कि संगठन नई दिशा भी पाता है। प्रशांत सोनी के चयन से युवा वर्ग में उत्साह साफ झलक रहा है। समाज का विश्वास है कि अपनी कर्मठता और प्रगतिशील सोच के दम पर वे स्वर्णकार समाज को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष प्रशांत सोनी ने ‘ग्राम सेतु डॉट कॉम’ को बताया कि समाज के युवाओं को एकजुट किया जाएगा। जल्दी ही प्रदेश की टीम गठित की जाएगी। इसके बाद सभी जिलों में अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने नेतृत्व का आभार जताया।

