



ग्राम सेतु ब्यूरो.
अभिनव संगरिया की ओर से सिंचाई कलोनी स्थित अभिनव पार्क में आयोजित अभिनव हरियाली तीज उत्सव का आयोजन उत्साह के साथ मनाया गया। कपिल करवा ने बताया कि हरियाली के लिए सबसे आवश्यक यह है कि वृक्षारोपण आप नियमित करे परंतु उससे भी अधिक जरुरी आपके आस पास निर्मित पार्क व पेड़ों को सुरक्षित रखते हुए संरक्षण का कार्य करें। सिर्फ मातृ शक्ति के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में भरपूर हरियाली के मध्य महिलाओं व छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। राधाकृष्ण भजन मंडली ने मंजू तंवर के नेतृत्व में भगवान गणेश व भगवान महेश की वंदना के साथ कार्यक्रम की शुुरुआत की गई। कार्यक्रम में समूह नृत्य के साथ-साथ प्रियंका सोनी के कर सोलह श्रंगार.., चारुल वर्मा के आयो आयो तीज को त्यौहार.., वाणी शर्मा का काजलियो…, दिव्या तंवर का घनी खम्मा…, चंदा गहलोत व सावित्री का देवरानी जेठानी…, हिमांशी अरोड़ा का रोहतक जाऊ जयपुर जाऊ…, सुहानी सोनी की राजस्थानी पेरोडी सहित अनेक समूह नृत्यों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद सुशीला स्वामी व उषा खारीवाल तथा विशिष्ट अतिथि ममता शर्मा, मानवी सेतिया व सरोज गर्ग रही। कार्यक्रम का संचालन उर्मिला डेलू व प्रमोद डेलू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गायत्री शर्मा, प्रियंका करवा, श्वेता पेड़ीवाल, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम में अभिनव संगरिया के हरीश शर्मा, विजय राठी, डॉ.भुपेंद्र भोबिया, प्रवेश स्वामी, विनय पेड़ीवाल, कपिल करवा, भूषण शर्मा, प्रेम अरोड़ा, ओमप्रकाश बाघला, अमित चिलाना, कर्णजीत पटवारी, एडवोकेट रविंद्र भोबिया, पवन शर्मा, विजय बैनिवाल आदि ने व्यवस्था संचालन में सहयोग किया। इस अवसर पर अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अतिथियों को गमले सहित पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। चार ब्लॉक में बंटे पार्क में चारों ओर सिर्फ मातृ शक्ति समूह ही नजर आ रहे थे, जिसको जहां जगह मिली वो अपने अपने अंदाज में तीज के इस त्यौहार का आनंद उठाने में जुटी हुई थी। यह क्षेत्र का सबसे बड़ा महिला आयोजन है जिसमें महिलाओं के लिए ही कार्यक्रम आयोजित होते है व सभी आयु वर्ग की मातृ शक्ति इसमें शामिल होती है। इस अवसर पर अनेक रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।




