







ग्राम सेतु ब्यूरो.
हनुमानगढ़ स्थित रयान कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन में हरियाली तीज के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका सुमीना यादव ने बताया कि महाविद्यालय में प्रतिवर्ष श्रावण मास शुक्ल पक्ष की तृतीया को तीज महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण किया गया। गुरलीन, नव्या तथा यासमीन ग्रुप द्वारा पंजाबी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। खुशप्रीत, कुलवीर तथा सुखवीर समूह के द्वारा गरबा नृत्य प्रस्तुत किया गया। यशिका, वृंदा, अंशिका ग्रुप द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
छात्रा वर्ग में यशिका, नंदिनी, पावनी, सिमरन, मुस्कान, कोमल, रुपिंद्र द्वारा सैंडविच, पानीपुरी, स्वीट कॉर्न आदि की स्टॉल्स लगाई गईं जबकि छात्र वर्ग में भविष्य भादू, सुखसागर, हरप्रीत द्वारा कोल्ड कॉफी, कोल्ड ड्रिंक की स्टॉल्स लगाई गयीं तथा मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। छात्राओं ने झूलों का भरपूर आनन्द उठाया। वहीं दूसरी ओर रैंप वॉक, पंजाबी गिद्दा आदि का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय की महिला स्टाफ द्वारा छात्राओं के मध्य विविध प्रकार की प्रतियोगिताओं पर आधारित मिस तीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के लिए आरती शर्मा, सुखवीर कौर, मंजू सहू, रुचि कौशिक, खुशी, खुशबू आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल द्वारा परिणाम की घोषणा की गई, जिसमें बीए चतुर्थ सेमेस्टर की खुशप्रीत कौर को मिस तीज घोषित किया गया जबकि बीसीए प्रथम सेमेस्टर की मनमीत को परफेक्ट ड्रेस के लिए विजेता घोषित किया गया। महिला स्टाफ द्वारा विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।






