



ग्राम सेतु एजुकेशन डेस्क.
टाइम्स शिक्षा महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज के सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सरस्वती ग्रुप डी.एल.एड. प्रथम वर्ष की छात्रा रही जबकि द्वितीय स्थान पर लक्ष्मी बाई ग्रुप बी.एड प्रथम वर्ष और तृतीय स्थान पर कल्पना चावला ग्रुप बी.एड. प्रथम वर्ष की छात्रा रही!
कॉलेज चेयरमैन डॉ सागरमल लड्ढा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से छात्राओं की क्रियाशीलता, सृजनात्मकता, एकाग्रता एवं मिलकर कार्य करने की क्षमता का विकास होता है। कॉलेज प्राचार्य डॉ रामप्रताप जांगू ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कीं। इस मौके पर सहायक आचार्य शीतल टक्कर, सन्तोष गौड़, प्रियंका बिश्नोई, रणवीर कौर, जगसीर सिंह बराड़, लालचंद कस्वां, डॉ. देवीलाल सहू, वीरेन्द्र पुनियां, रमेश सुथार, शिवभगवान, सुरेन्द्र नाथ, सुशील मुंड, गगन कुमार, तलविंदर बराड, फार्मेसी कॉलेज प्राचार्य अश्विनी शर्मा व स्कूल प्राचार्य नेहा शर्मा आदि मौजूद रहे!


