गांव गंगानी थेहड़ी में महाराजा गंगा सिंह स्मारक का अनावरण, ये बोले पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़

ग्राम सेतु ब्यूरो.
हनुमानगढ़ टाउन के निकट स्थित गांव गंगानी थेहड़ी में 19 जून को महाराजा गंगा सिंह स्मारक का भव्य अनावरण एवं पार्क का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि हनुमानगढ़ विधायक गणेश राज बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक, पूर्व सभापति नगर परिषद सुमित रणवा थे। अध्यक्षता सरपंच रमनदीप हरदीप सिंह रोडिकपुरा ने की। इस मौके पर महाराजा गंगा सिंह की 8 फुट ऊँची अष्टधातु की प्रतिमा का अनावरण किया गया, जो क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने का प्रतीक है। पार्क और प्रतिमा स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया, जिसमें आमजन के बैठने, बच्चों के खेलने और हरी-भरी हरियाली की व्यवस्था की गई है।
मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह राठौड़ ने महाराजा गंगा सिंह की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराजा गंगा सिंह दूरदर्शी, समाजसेवी और जनहितैषी शासक थे, जिनके प्रयासों से गंग नहर (गंग कैनाल) का निर्माण हुआ। इस नहर ने राजस्थान के शुष्क क्षेत्रों को हराभरा बना दिया और यहां की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती दी। राठौड़ ने कहा कि आज जिस अनाज उत्पादन की हम बात करते हैं, उसकी नींव महाराजा गंगा सिंह के विजन और परिश्रम से पड़ी थी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से हरदीप सिंह रोडीकापुरा, नरवर सिंह रोडीकापुरा, हरभगवान सिंह, हरभजन सिंह, रसिंदर सिंह, महंगा सिंह, जगमोहन सिंह मेंबर, रघुवीर सिंह उपसरपंच, गुरमेल सिंह बंगू, गुरलाल सिंह, अंग्रेज सिंह, शंकर सिंह, बाबा जोगा सिंह, पाल सिंह, रामचंद्र टॉक, देवीलाल सुड्डा, कृष्ण टाक, मलकीत सिंह बाजीगर मेंबर, तारा देवी मेंबर, जरनैल बाजीगर, गुड्डा बाजीगर, कृष्ण बाजीगर, पलविंदर सिंह, जगदीश सिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह भालेरी, दिलीप सिंह राठौड़, मुकट सिंह, अमर सिंह राठौड़, रणवीर सिंह राठौड़, नारायण सिंह राठौड़, शिशुपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, अजीत सिंह, छत्रसाल सिंह राघव, रतनलाल बंसल, अरुण खिलेरी, महेंद्र सिंह राठौड़, मनीष सिंह पन्नीवाली, उदय भान सिंह, भीम सिंह रावतसर, विजय सिंह पन्नीवाली, अर्चित अग्रवाल, अजय पाल सिंह, दौलत सिंह सिकरोड़ी, शुभेन्द्र सिंह शेरी, सोनू शेखावत, अनिल राठौड़, गजेंद्र सिंह, रोहित सिंह खींची, प्रकाश तंवर, विकास शर्मा, सुरेंद्र चौहान, प्रवीण सिंह गोगामेड़ी, पवन सिंह जोधा, इंदर सिंह राठौड़, शीशपाल टाक, किशोर सिंह चिराना, लाल सिंह विका आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
सभा में वक्ताओं ने महाराजा गंगा सिंह के शिक्षा, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण और सिंचाई के क्षेत्र में किए गए योगदानों का उल्लेख करते हुए कहा कि राजस्थान के आधुनिक इतिहास में उनका स्थान अत्यंत गौरवशाली है। उन्होंने समय से पहले पश्चिमी सभ्यता की सकारात्मक बातों को अपनाते हुए प्रदेश में कई सुधारात्मक कार्य किए।


स्मारक स्थल पर फूलों से सुसज्जित गेट और मंच को भव्य रूप दिया गया था। कार्यक्रम का संचालन कविंद्र सिंह शेखावत ने किया। समस्त व्यवस्थाएं ग्राम पंचायत और स्थानीय समाजसेवियों द्वारा मिलकर की गईं। इस आयोजन के माध्यम से गांव गंगानी थेहड़ी ने यह संदेश दिया कि अपने इतिहास और नायकों को याद करना समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होता है। महाराजा गंगा सिंह स्मारक अब इस क्षेत्र की गौरवगाथा का प्रतीक बन गया है और भविष्य की पीढ़ियों को उनके योगदान की याद दिलाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *