विधायक गणेशराज बंसल ने किया भटनेर पोस्ट ग्रुप के वार्षिक कैलेंडर का लोकार्पण, जानिए…क्या बोले ?

ग्राम सेतु ब्यूरो.
विधायक गणेशराज बंसल ने कहाकि पत्रकारिता की डगर शुरू से ही कठिन रही है लेकिन मौजूदा दौर सर्वाधिक मुश्किलों भरा है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारों का सम्मान पहले भी था, आज भी है और हमेशा रहेगा। भटनेर पोस्ट कार्यालय में वार्षिक कैलेंडर के विमोचन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने यह बात कही। विधायक ने कहाकि भटनेर पोस्ट मीडिया ग्रुप का निरंतर होता विस्तार इलाके के लिए सुखद है। इससे पाठकों को निष्पक्ष व सटीक जानकारियां उपलब्ध होती हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपरिषद सभापति सुमित रणवां ने की। रणवां ने कहाकि भटनेर पोस्ट मीडिया ग्रुप अपनी साख और निष्पक्षता के लिए जाना जाता है। पत्रकारिता में एक ब्रांड है।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर भटनेर किंग्स क्लब के संरक्षक आशीष विजय ने कहाकि भटनेर पोस्ट मैगजीन हो या अखबार। सटीक विश्लेषण ही इसकी पहचान है और लोकप्रियता का कारण भी। राजनीतिक खबरों में तो भटनेर पोस्ट का कोई मुकाबला नहीं है। रोचक और सटीक जानकारियां पाठकों को गुदगुदाती हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ. नीतीश कुमार वशिष्ठ ने भी अपनी बात रखी। मैनेजिंग एडिटर रोहित अग्रवाल ने आभार जताया।
ग्रुप एडिटर गोपाल झा ने कहाकि एक अखबार से स्वतंत्र पत्रकारिता की नींव रखी थी। पाठकों के स्नेह और समर्थन के बूते अब भटनेर पोस्ट मीडिया ग्रुप बन गया। ग्रुप की ओर से एक अखबार, दो मैगजीन, दो न्यूज पोर्टल व दो वेब चैनल का संचालन किया जा रहा है। इससे लाखों पाठकों का जुड़ाव है। साल 2024 में पाठकों व दर्शकों के लिए बहुत सारी योजनाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *