






ग्राम सेतु डॉट कॉम
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय स्थित बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज का खेल मैदान। कहीं बल्ले से निकलते चौकों-छक्कों की गूंज थी तो कहीं विकेट गिरने पर खिलाड़ियों का जोश सातवें आसमान पर था। दर्शकों की तालियों और खिलाड़ियों के उत्साह के बीच जब राष्ट्रगान के साथ भटनेर प्रीमियर लीग (बीपीएल-7) का आगाज हुआ तो पूरा माहौल खेल भावना और उत्सव के रंग में रंग गया। मैदान पर उतरीं 12 टीमों के 244 खिलाड़ियों की निगाहें प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर थीं, लेकिन इस बार मुकाबला सिर्फ जीत-हार का नहीं है। भटनेर किंग्स क्लब ने प्रतियोगिता की थीम ‘नशा मुक्त हनुमानगढ़’ रखकर क्रिकेट के इस रोमांच को सामाजिक सरोकार से जोड़ दिया है। संदेश साफ है-युवाओं की ऊर्जा नशे में नहीं, खेल के मैदान में दिखनी चाहिए। पांच दिन तक चलने वाले इस क्रिकेट महाकुंभ के पहले दिन छह मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
बीपीएल-7 के पहले मुकाबले में कुलभूषण एंड हरि वॉरियर्स तथा गोपाल एंड विशाल वॉरियर्स आमने-सामने रही। रोमांचक मुकाबले में गोपाल एंड विशाल वॉरियर्स ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में मनप्रीत सिद्धू तथा सितेन्दर ढांडा को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरे मुकाबले में विशाल एंड सोनू फायरबर्ड्स तथा गिल्होत्रा एंड गौरव हॉक्स के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। विशाल एंड सोनू फायरबर्ड्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 10 रन से मुकाबला अपने नाम किया। रमन बिजारणिया को मैन ऑफ द मैच तथा पंकज अमलानी को बेस्ट बॉलर का खिताब प्रदान किया गया।
तीसरे मैच में राज नंदा एंड करण हिमालयन टाइटंस तथा इंद्र एंड सत्ती शार्क्स के बीच मुकाबला हुआ। इंद्र एंड सत्ती शार्क्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की। सचिन कोठारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
चौथे मुकाबले में सतनाम एंड ऋषभ स्मैशर्स तथा आशीष एंड सरपंच किंग्स के बीच भिड़ंत हुई। आशीष एंड सरपंच किंग्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। इस मुकाबले में डॉ. विनोद जाखड़ एवं हरीश पीलीबंगा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
पांचवें मैच में कत्याल एंड संदीप रॉयल्स तथा अनिल एंड प्रगट चीताज के बीच मुकाबला खेला गया। अनिल एंड प्रगट चीताज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की। काकू को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
दिन के छठे मुकाबले में महक एंड खुशनीत टाइगर्स तथा लेखराज एंड कपिल स्ट्राइकर्स के बीच रोमांचक मैच हुआ। इसमें लेखराज एंड कपिल स्ट्राइकर्स ने 38 रनों जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई। मैन ऑफ़ द मैच मनोज सुथार रहे।
भटनेर किंग्स क्लब सरसंक आशीष विजय ने कहा कि बीपीएल केवल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और जनसेवा का सशक्त मंच है। इस बार ‘नशा मुक्त हनुमानगढ़’ थीम के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।
उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य क्रिकेट के रोमांच के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। बीपीएल-7 के माध्यम से यह संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा कि खेल अपनाएं, नशे से दूर रहें और समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।
पांच दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 12 टीमों के बीच प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए मुकाबले होंगे। 15 नवंबर को खेले जाने वाले फाइनल मैच के साथ बीपीएल-7 के विजेता का फैसला होगा। क्रिकेट के चौकों-छक्कों के बीच इस बार मैदान से ‘नशा मुक्त हनुमानगढ़’ का संदेश भी बुलंद होगा। कार्यक्रम में क्लब संरक्षक आशीष विजय, अध्यक्ष कुलभूषण जिंदल, सतनाम सिंह, हरि चारण , कपिल गोयल, एडवोकेट गणेश गिल्होत्रा, सतविंदर सिंह सत्ती, विशाल मुदगिल, विशाल छाबड़ा, लेखराज गिरधर, महक गर्ग, राज नंदा, गौरव बेनीवाल, प्रगट सिंह, अनिल नैन, खुशनीत सिंह, संदीप चौधरी, सोनू गजरा, मनप्रीत सिंह, शुभम कत्याल, गोपाल राम, इंद्र सिंधी, करण गर्ग और ऋषभ शर्मा सहित क्लब के अन्य सदस्य, टीम कप्तान एवं मेंटर्स उपस्थित रहे।









