


ग्राम सेतु ब्यूरो.
हनुमानगढ़ टाउन की नई आबादी स्थित पंचायती धर्मशाला में होली के रंग केवल अबीर-गुलाल तक सीमित नहीं रहे, बल्कि सामाजिक एकता और अपनत्व की गर्माहट में भी घुलते नजर आए। गौड़ ब्राह्मण समिति द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में समाज के लोगों ने परंपरा और सौहार्द का सुंदर संगम देखा। भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से आरंभ हुए आयोजन में लोगों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर और मुंह मीठा करवाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मंच पर विराजमान वरिष्ठजनों के सान्निध्य में पूरे कार्यक्रम का माहौल ऐसा बना, मानो रंगों के साथ रिश्तों की डोर भी और मजबूत हो रही हो। संवाद, सम्मान और सामाजिक सरोकारों से भरे इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब समाज के लोग एक साथ बैठते हैं तो त्योहार केवल उत्सव नहीं रहते, बल्कि एकता और सामूहिक प्रगति का संकल्प बन जाते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वैद्य शिवकुमार शर्मा ने की। मंचासीन अतिथियों में भवानी शंकर शर्मा, महेंद्र शर्मा, भूपेंद्र कौशिक, अखिलेश कौशिक, अश्वनी शर्मा, गायत्री शर्मा, हेमलता जोशी तथा ममता कौशिक शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा भगवान परशुरामजी की चित्र के आगे दीप प्रवज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया। लोगों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर तथा मुंह मीठा करवाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में सामाजिक सद्भाव, आपसी मेल-मिलाप और पारंपरिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।
वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज की एकता और सामाजिक उत्थान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी को संगठित होकर कार्य करना होगा। साथ ही विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान यूजीसी से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा पिछली बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन भी सर्वसम्मति से किया गया।
कार्यक्रम का संचालन भारत भूषण कौशिक ने प्रभावी ढंग से किया। उन्होंने कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाते हुए सभी अतिथियों और उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें हरीश शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, दिनेश भारद्वाज, सुभाष चंद्र शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, सुमित शर्मा, रवि शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, रविंदर गौड़, भूपेंद्र कौशिक, लक्ष्मीकांत शर्मा, पवन कुमार गौतम, पवन कुमार बबेरवाल, विकास कुमार, नरेश शर्मा, सुभाष दत्त शर्मा, पुरुषोत्तम कौशिक, मूलचंद शर्मा, सुनील कुमार, विजय शंकर जोशी, मुरलीधर शर्मा, नवीन कुमार गौतम, अजय शर्मा, संजीव कुमार शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में भाईचारा और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।




