भगवान परशुराम जन्मोत्सव की क्या है तैयारी ?

ग्राम सेतु डॉट कॉम.
हनुमानगढ़ जिला सर्व ब्राह्मण महासभा हनुमानगढ़ की बैठक दुर्गा मंदिर धर्मशाला में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा ने की। 10 मई को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षाेल्लास से मनाने का निर्णय लिया गया। दुर्गा प्रसाद शर्मा ने बताया कि 10 मई को प्रातः 7 बजे कलेक्ट्रेट के नजदीक स्थित परशुराम चौक पर पूजा अर्चना की जाएगी तथा उसी दिन शाम 5 बजे सांस्कृतिक एवं् प्रतिभा सम्मान समारोह दुर्गा मंदिर धर्मशाला में होगा जिसमें जिले की ब्राह्मण समाज की प्रत्येक क्षेत्र की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओ को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष गायत्री शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामानंद बोहरा, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सचिन कौशिक, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक व्यास, संगठन सचिव चन्द्र भान तिवारी, पक्का सारना अध्यक्ष भीमसेन पारीक, संयुक्त सचिव लोकराज शर्मा, महासचिव एडवोकेट हिमांशु शर्मा, दिनेश शर्मा, महेन्द्र कुमार शर्मा, मुकेश महर्षि, विजेन्द्र शर्मा आदि ने कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए अपने अपने विचार प्रकट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *