







ग्राम सेतु डॉट कॉम
हनुमानगढ़ जिले में पंचायत चुनावों की सरगर्मियां तेज होते ही राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। पंचायत समिति हनुमानगढ़ टाउन एवं हनुमानगढ़ जंक्शन के चुनावों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहात मंडल हनुमानगढ़ की ओर से स्थानीय अरिहंत पैलेस में रणनीतिक बैठक हुई। इसका मुख्य केंद्र बिंदु ग्रामीण इलाकों में पार्टी की पकड़ को और मजबूत करना, संगठन की जमीनी शक्ति को सक्रिय करना तथा पंचायत समिति सदस्य पद के लिए निष्ठावान, योग्य और जिताऊ दावेदारों का चयन करना रहा।
बैठक के दौरान चुनावी तैयारियों को लेकर गंभीर मंथन हुआ, जिसमें पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्र हमेशा से कांग्रेस की ताकत रहे हैं और इस बार निकाय चुनावों की सफलता को पंचायत स्तर पर दोहराने के लिए पूरी ताकत झोंकी जाएगी।
कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस सेवादल द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सुमधुर गायन के साथ हुई। इसके बाद पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त चुनाव समन्वयक एवं विधानसभा प्रभारी दिनेश सैनी का सूत की माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिद्धू ने की।
पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि ग्रामीण अंचल कांग्रेस की सबसे मजबूत नींव है। ग्रामीणों के बीच पार्टी की गहरी पैठ और कार्यकर्ताओं के सतत परिश्रम के दम पर इस बार दोनों पंचायत समितियों में कांग्रेस ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आपसी मतभेद भुलाकर पूर्ण समन्वय बनाएं और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को गांव-ढाणी तक पहुंचाएं।
मुख्य अतिथि व विधानसभा प्रभारी दिनेश सैनी ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आज समाज का हर तबकाकृचाहे वह युवा हो, किसान हो, मजदूर हो या व्यापारी, महंगाई और तानाशाही नीतियों से त्रस्त है। जिले के हालिया निकाय चुनावों में जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है, और अब उसी उत्साह को पंचायत चुनावों में निर्णायक बढ़त में बदलना होगा। सैनी ने प्रत्येक बूथ पर मजबूत घेराबंदी करने, घर-घर जाकर मतदाताओं से सीधा संपर्क साधने और चुनावी प्रक्रियाओं की नियमित निगरानी पर जोर दिया।
सेवादल जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक ने कहा कि सेवादल कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब करेंगे और कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे। ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिद्धू ने आगामी एक माह को चुनावी दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यकर्ताओं से श्सच्चे सिपाहीश् की भांति दिन-रात जुटने का आह्वान किया।
बैठक के समापन सत्र में विधानसभा प्रभारी दिनेश सैनी ने हनुमानगढ़ टाउन एवं जंक्शन के विभिन्न वार्डों से पंचायत समिति सदस्य पद के लिए दावेदारी जता रहे कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से वन-टू-वन संवाद किया। प्रभारी ने प्रत्येक दावेदार के क्षेत्रीय समीकरण, उनकी सक्रियता और जनसमर्थन के सुझाव सुने तथा उनके आवेदन पत्र प्राप्त किए। इस प्रक्रिया से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।
बैठक में पूर्व जिला प्रमुख कविता मेघवाल, शहर ब्लॉक अध्यक्ष जिनेंद्र जैन ‘बेबी’, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, पूर्व प्रधान जयदेव भीड़ासरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गुरमीत सिंह चंदड़ा, पूर्व उपसभापति अनिल खिचड़, पूर्व प्रधान अमर सिंह सिहाग, पीसीसी सदस्य दिनेश भादू, एससी जिलाध्यक्ष सीताराम कड़वा, पीसीसी सदस्य प्रेमराज नायक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रोहित स्वामी, पर्यावरण प्रकोष्ठ अध्यक्ष भानीराम बागडिया, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अनिल सिहाग, यूथ कांग्रेस जिला प्रभारी मनीष ढिल्लो, महेंद्र चतुर्वेदी, स्वर्णदीप, पुष्पेंद्र बेनीवाल, ओबीसी महासचिव सोहनलाल लदोईया, मोहनलाल इंदलिया, श्यामदेव कल्ला, सेवादल उपाध्यक्ष अनिल तिवाड़ी, सेवादल महासचिव इशाक चायनान, सचिव लखविन्द्र सिंह, सचिव जयपाल गोरी, राजप्रकाश रोहिल्ला, यंग ब्रिगेड अकरम, सुरेश दास, रफीक मोहम्मद, सचिव कृष्ण सांखला, यशवंत कड़वा, करणी सिंह राठौड़, बाल चंद ज्यानी और ऐस मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। मंच का कुशल संचालन सेवादल महासचिव इशाक चायनान ने किया। बैठक के अंत में सेवादल कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रगान के समवेत गायन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।



