




ग्राम सेतु डेस्क
हनुमानगढ़ टाउन मिथिला कॉलोनी में राजस्थान मैथिल ब्राह्मण परिषद की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पंडित बृजकांत झा के सानिध्य में परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट देवकीनंद चौधरी, महासचिव शिंटू मिश्रा, उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, प्रवक्ता संतोष झा, कार्यालय प्रभारी संदीप झा, जंक्शन प्रभारी रामभरोस झा, राजीव झा, राजेश चौधरी, गोविंद झा, संदीप मिश्रा, राजेश चौधरी, आनंद झा, राहुल चौधरी, नवीन शर्मा, अमित मिश्रा, करण शर्मा, मुरारी शर्मा, गोविन्द झा, रामभरोसे झा, संजय मिश्रा, अनिकेत शर्मा, ओमप्रकाश चौधरी और अरविंद चौधरी ने सामूहिक रूप से भगवान परशुराम का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुए इस धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बना दिया।
विप्र जनों ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे शक्ति, साहस और धर्म के प्रतीक हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज को एकजुटता, नैतिकता और सेवा भावना के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं।
पूजा-अर्चना के पश्चात समाज की आगामी गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि आने वाले समय में समाज के उत्थान, शिक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर विशेष योजनाएं बनाई जाएंगी। इस दौरान समाज के लोगों ने एकजुट होकर भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन नियमित रूप से करने का संकल्प लिया।





