



ग्राम सेतु डॉट कॉम
राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान विषय की अहमियत को देखते हुए विद्यार्थियों को इस विषय के प्रति जागरूक और तैयार करने की पहल की गई है। इसी उद्देश्य से भाम्भू सर क्लासेज, हनुमानगढ़ की ओर से आयोजित ‘भाम्भू सर टैलेंट अवार्ड-2026’ का परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रतियोगिता में सुनील कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है। कविता नवरिया दूसरे और मोनू खान तीसरे स्थान पर रहे।
संस्थान की ओर से जारी परिणाम के अनुसार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सुनील कुमार को 21,000 रुपये, द्वितीय स्थान पर रही कविता नवरिया को 11,000 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मोनू खान को 5,100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा चौथे से 11वें स्थान तक रहने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को 1,000 रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। वहीं, 12वें से 21वें स्थान तक के सभी प्रतिभागियों को भाम्भू सर क्लासेज की ओर से एक पाठ्यक्रम निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा।
डायरेक्टर सुमित्रा देवी ने बताया कि राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान के प्रश्नपत्र का महत्व लगातार बना हुआ है। इसके बावजूद कई अभ्यर्थी इस विषय में अपेक्षित अंक हासिल नहीं कर पाते, जिसके कारण भर्ती परीक्षाओं में सीटें खाली रह जाती हैं। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह परीक्षा 1 नवंबर को भाम्भू सर क्लासेज के ऑनलाइन पोर्टल पर आयोजित की गई। प्रतियोगिता में राजस्थान के सभी जिलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का परिणाम दोपहर 3.30 बजे घोषित किया गया।
संस्थान की ओर से जारी सूची में पहले स्थान पर सुनील कुमार, दूसरे पर कविता नवरिया और तीसरे स्थान पर मोनू खान रहे। चौथे स्थान पर मुकेश मटोरिया, पांचवें पर रेनू दांदीवाल, छठे पर अनुराधा गोदारा, सातवें पर पूजा मीणा, आठवें पर पल्लवी, नौवें पर रेनू, दसवें पर पूजा वर्मा और 11वें स्थान पर पूजा सुथार रहीं।
इसी तरह 12वें स्थान पर सुरेश, 13वें पर देवेंद्र जोश, 14वें पर कृष्ण वर्मा, 15वें पर महेंद्र पाल, 16वें पर प्रियंका, 17वें पर कुसुम, 18वें पर रितु चौधरी, 19वें पर अंजू पूनिया, 20वें पर राजलक्ष्मी कुमावत और 21वें स्थान पर गजेंद्र सिंह सोलंकी रहे।
6 नवंबर को होगा पुरस्कार वितरण
संस्थान की ओर से बताया गया कि प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को 6 नवंबर को शाम 3 बजे पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर डायरेक्टर सुमित्रादेवी, भाम्भू सर, डॉ. संतोष राजपुरोहित, सुनील खंडेलवाल और गंगा सिंह ने परीक्षा परिणाम जारी किया तथा सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। संस्थान का कहना है कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी तैयारी परखने का अवसर देना और सामान्य ज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।





