







ग्राम सेतु डेस्क
ब्राह्मण समाज ने परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में जंक्शन स्थित गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। श्रद्धा और आस्था के साथ सुन्दरकांड पाठ का आयोजन किया गया, वहीं समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएमए राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. एमपी शर्मा ने की। समाज के लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही और पूरे आयोजन का माहौल धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत शाम सुन्दरकांड पाठ के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के गुणगान करते हुए भक्ति भाव से पाठ में भाग लिया। यह पाठ परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई रैली के धर्मशाला परिसर में पहुंचने के साथ ही पूर्ण हुआ। इस दौरान पूरे परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भक्ति में लीन होकर आयोजन को सफल बनाया।
सुन्दरकांड पाठ के समापन के बाद प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के 47 होनहार प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इन प्रतिभाओं ने शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा, सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर समाज का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में विशेष रूप से यूपीएससी में चयनित गरिमा शर्मा को सम्मानित किया गया, जिनकी उपलब्धि समाज के लिए प्रेरणादायक मानी गई।
इसके अलावा सीएमएचओ अखिलेश शर्मा, वैद्य तीर्थ कुमार, सांवरमल शर्मा, मदनलाल शर्मा, रजीलाल शर्मा, सुरेश शर्मा, वैभव दाधीच, केशव शर्मा, तमन्ना, सिद्धांत जोशी, पलक गौड़, आकाश शर्मा, संदीप शर्मा, सौरभ कौशिक, प्रणय, नेहा शर्मा, विशाल शर्मा, नवनीत शर्मा, अभय शर्मा, हिमांशु कौशिक, दीपक पारीक, श्रुति पारीक, मनोज शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, निपुण शर्मा, युगदीप ऐरी, पुण्या शर्मा, डॉ. भारत भूषण शर्मा, ओजस्वी सारस्वत, दुर्लभ जोशी, मधुबाला, शिवा, संजीव, प्रेम कुमार, हिमांशु महर्षि, हरीराम सारस्वत, अजय लाल चतुर्वेदी, कृष्ण जोशी, कृष्ण शर्मा, दिवांशु, सुरेश कुमार, यश भारद्वाज, आशीष गौतम और अरविंद सहित कुल 47 प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में शिक्षा और प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को इन प्रतिभाओं से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होना चाहिए। साथ ही, शिक्षा के साथ संस्कारों का महत्व भी बताया गया और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों और प्रतिभाओं का स्वागत करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज की प्रतिभाओं को उचित मंच मिल सके और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलती रहे।
समापन के अवसर पर सभी प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। उक्त आयोजन को सफल बनाने में यादवेन्द्र शर्मा, भवानी शंकर शर्मा, प्रदीप ऐरी, आशीष पारीक, भारत भूषण कौशिक, प्रहलाद शर्मा, जसवीर शर्मा, महेन्द्र शर्मा, हरीश शर्मा, इंजी हंसराज शर्मा, गिरीराज शर्मा, द्वारका प्रसाद, झमनलाल पाईवाल, लेखराम जोशी, कुंज बिहारी महर्षि, सूर्यप्रकाश जोशी, पवन पारीक, बनवारीलाल पारीक, शिवनारायण सारस्वत, पंडित सुरेश लाल सहित अन्य समाज के लोगों का भरपुर सहयोग रहा।






