







ग्राम सेतु बिजनेस डेस्क
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय स्थित वीडी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड में महिंद्रा एंड महिंद्रा की लोकप्रिय एसयूवी न्यू स्कॉर्पियो एन के लेटेस्ट वर्जन की भव्य लॉन्चिंग हुई। नई स्कॉर्पियो एन को पहले से ज्यादा आकर्षक डिजाइन, आधुनिक इंटीरियर और हाईटेक फीचर्स से लैस किया गया है। लॉन्चिंग कार्यक्रम में जिले के राजनीतिक, प्रशासनिक, सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने नई स्कॉर्पियो एन के फीचर्स की जानकारी ली और वीडी मोटर्स के सीएमडी विकास गोदारा को नई उपलब्धि के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में महिंद्रा एंड महिंद्रा के जोनल मैनेजर वीएस विनय कुमार, आरसीसीएम अजय राय, सीसीएम गुलशन राय, विधायक विनोद गोठवाल, भाजपा नेता अमित चौधरी, पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी, एडीएम उम्मेदीलाल मीणा, पूर्व जिला प्रमुख कविता मेघवाल, पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, कृषि उपज मंडी समिति के सहायक निदेशक विष्णु शर्मा, कांग्रेस नेता तरुण विजय, भाजपा नेता कविंद्र सिंह शेखावत, पूर्व पार्षद नगीना बाई, अमन संधू, लक्की बंसल, गुरतेज सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

वीडी मोटर्स के सीएमडी विकास गोदारा ने बताया कि न्यू स्कॉर्पियो एन का यह लेटेस्ट वर्जन अपने डिजाइन और फीचर्स के मामले में खास है। उन्होंने कहा कि नई स्कॉर्पियो एन का डिजाइन पहले की तुलना में बिल्कुल अलग और आकर्षक है। एसयूवी का बाहरी लुक जहां दमदार और आधुनिक है, वहीं इसका इंटीरियर भी ग्राहकों को प्रीमियम अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
गोदारा ने कहा कि नई स्कॉर्पियो एन में तकनीक और सुविधा का बेहतर संयोजन देखने को मिलता है। इसमें 540 डिग्री कैमरा दिया गया है, जो वाहन के आसपास की स्थिति को समझने और पार्किंग सहित ड्राइविंग के दौरान बेहतर विजिबिलिटी देने में मदद करता है। इसके साथ ही 12.3 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है, जो एसयूवी के आधुनिक केबिन का प्रमुख आकर्षण है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा के जोनल मैनेजर वीएस विनय कुमार ने कहा कि स्कॉर्पियो एन महिंद्रा की उन एसयूवी में शामिल है, जिसने अपने दमदार लुक और मजबूत पहचान के कारण ग्राहकों के बीच अलग स्थान बनाया है। लेटेस्ट वर्जन में कंपनी ने डिजाइन और तकनीक के स्तर पर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। उन्होंने वीडी मोटर्स की टीम को लॉन्चिंग के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि नई स्कॉर्पियो एन ग्राहकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
आरसीसीएम अजय राय ने कहा कि स्कॉर्पियो एन को लेकर ग्राहकों में पहले से ही मजबूत भरोसा है। नए वर्जन में आधुनिक फीचर्स जोड़ने से इसकी उपयोगिता और आकर्षण और बढ़ा है। उन्होंने वीडी मोटर्स को नई शुरुआत के लिए बधाई दी।
सीसीएम गुलशन राय ने कहा कि वाहन बाजार में ग्राहक अब केवल लुक ही नहीं, बल्कि तकनीक, सुरक्षा, सुविधा और प्रीमियम इंटीरियर को भी प्राथमिकता देते हैं। नई स्कॉर्पियो एन इन सभी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
विधायक विनोद गोठवाल ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में नई तकनीक और नए विकल्प आना विकास का संकेत है। हनुमानगढ़ में ऑटोमोबाइल क्षेत्र लगातार विस्तार कर रहा है। उन्होंने वीडी मोटर्स के सीएमडी विकास गोदारा और पूरी टीम को नई स्कॉर्पियो एन की लॉन्चिंग पर शुभकामनाएं दीं।
भाजपा नेता अमित चौधरी ने कहा कि वीडी मोटर्स ने हनुमानगढ़ में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। नई स्कॉर्पियो एन का लॉन्च होना संस्थान की निरंतर प्रगति को दर्शाता है।
पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि स्कॉर्पियों एन में आधुनिक तकनीक और आकर्षक डिजाइन का अच्छा तालमेल देखने को मिलता है। उन्होंने वीडी मोटर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एडीएम उम्मेदीलाल मीणा ने वीडी मोटर्स को बधाई देते हुए कहा कि जिले में इस तरह के आधुनिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का विस्तार स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी सकारात्मक है। पूर्व जिला प्रमुख कविता मेघवाल ने कहा कि नई स्कॉर्पियो एन का लुक और इंटीरियर आकर्षक है। उन्होंने वीडी मोटर्स को शुभकामनाएं दीं।
पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची ने कहा कि स्कॉर्पियो एन की अपनी अलग पहचान है और नए फीचर्स इसे और बेहतर बनाते हैं। कांग्रेस नेता तरुण विजय ने भी नई एसयूवी की लॉन्चिंग पर वीडी मोटर्स को बधाई दी।
भाजपा नेता कविंद्र सिंह शेखावत, पूर्व पार्षद नगीना बाई, अमन संधू, लक्की बंसल सहित अन्य अतिथियों ने भी नई स्कॉर्पियो एन का अवलोकन किया और इसके नए फीचर्स की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान जिले भर से पहुंचे गणमान्य लोगों ने नई स्कॉर्पियो एन के डिजाइन, इंटीरियर और तकनीकी सुविधाओं को करीब से देखा। वीडी मोटर्स के सीएमडी विकास गोदारा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और संस्थान की प्रगति में ग्राहकों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग के लिए आभार जताया। लॉन्चिंग के साथ ही नई स्कॉर्पियो एन को लेकर स्थानीय बाजार में उत्साह देखने को मिला।
इस मौके संदीप गोदारा, अजीतपाल रंधावा, नरेंद्र झूरिया, गुरतेज सिंह, मेजर सिंह, बलदेव राज, हरप्रीत सिंह, पवन, संजय, राजेंद्र, संदीप व जसप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।





