





ग्राम सेतु डॉट कॉम
क्रिकेट के मैदान पर कभी जीत का जश्न था तो कभी हार के बावजूद मुस्कराते खिलाड़ियों का अपनापन। यहां मुकाबला सिर्फ रन बनाने और विकेट लेने का नहीं था, बल्कि दोस्ती, टीम भावना और भाईचारे को मजबूत करने का भी था। भटनेर किंग्स क्लब की भटनेर प्रीमियर लीग-7 ने चार दिनों तक खेल के साथ सामाजिक एकता का ऐसा रंग जमाया कि फाइनल की आखिरी गेंद तक रोमांच बरकरार रहा। खिताबी मुकाबले में सतनाम एंड ऋषभ स्मैशर्स ने आठ रन से जीत दर्ज कर चौंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों के बाद सतनाम एंड ऋषभ स्मैशर्स ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए लेखराज एंड कपिल स्ट्राइकर्स को 8 रनों से पराजित कर बीपीएल-7 का विजेता खिताब अपने नाम किया। वहीं, विशाल एंड सोनू फायरबर्ड्स और लेखराज एंड कपिल स्ट्राइकर्स ने भी अपने बेहतरीन खेल के दम पर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला विशाल एंड सोनू फायरबर्ड्स तथा लेखराज एंड कपिल स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। मुकाबले में लेखराज एंड कपिल स्ट्राइकर्स ने शानदार गेंदबाजी और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन करते हुए विशाल एंड सोनू फायरबर्ड्स को 6 विकेट से पराजित किया और फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सतनाम एंड ऋषभ स्मैशर्स और विशाल एंड सोनू फायरबर्ड्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सतनाम एंड ऋषभ स्मैशर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 रनों से जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।
दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला फाइनल के रूप में सतनाम एंड ऋषभ स्मैशर्स तथा लेखराज एंड कपिल स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने खिताब जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मुकाबले में अंतिम क्षणों तक रोमांच बना रहा। सतनाम एंड ऋषभ स्मैशर्स ने धैर्य, रणनीति और शानदार टीमवर्क के दम पर 8 रनों से जीत हासिल कर बीपीएल-7 की चौंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। लेखराज एंड कपिल स्ट्राइकर्स उपविजेता रही। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट खेल के लिए विभिन्न व्यक्तिगत पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द मैच-सनम डोडा, बेस्ट बैट्समैन-रमन बिजारणिया, बेस्ट बॉलर-मनोज सुथार व मैन ऑफ द सीरीज-बादशाह को घोषित किया गया। इन खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से प्रतियोगिता में विशेष पहचान बनाई और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
भटनेर किंग्स क्लब के संरक्षक आशीष विजय ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि,
“भटनेर प्रीमियर लीग हमारे लिए केवल एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, एकता, अनुशासन और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है। मैदान पर खेलने वाली प्रत्येक टीम हमारे क्लब परिवार का हिस्सा है और प्रत्येक खिलाड़ी हमारे लिए विजेता है। हार और जीत खेल का हिस्सा हैं, लेकिन जो रिश्ते, अपनापन और सकारात्मक ऊर्जा इस आयोजन से पैदा होती है, वही इसकी वास्तविक सफलता है। हमारा उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, नशे से दूर रखना और हनुमानगढ़ को एक स्वस्थ, जागरूक एवं सकारात्मक समाज की दिशा में आगे बढ़ाना है। भटनेर किंग्स क्लब का प्रत्येक सदस्य इस आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। मैं सभी खिलाड़ियों, टीम कप्तानों, मेंटर्स, क्लब सदस्यों और दर्शकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। हमें गर्व है कि ठच्स् के माध्यम से हम खेल के साथ-साथ सामाजिक एकता का संदेश भी जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।”
उन्होंने विजेता सतनाम एंड ऋषभ स्मैशर्स तथा उपविजेता लेखराज एंड कपिल स्ट्राइकर्स को बधाई देते हुए सभी पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों की भी सराहना की।
भटनेर किंग्स क्लब का ठच्स्-7 शहर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ आपसी सद्भाव और सामूहिक सहभागिता का उदाहरण बन रहा है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ दर्शकों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को विशेष पहचान प्रदान की। क्लब की यह पहल युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष कुलभूषण जिंदल, कोषाध्यक्ष दारा सिंह, रवि दाधीच, गजेंद्र दाधीच, सतनाम सिंह, हरि चारण, कपिल गोयल, एडवोकेट गणेश गिल्होत्रा, सतविंदर सिंह सत्ती, विशाल मुदगिल, विशाल छाबड़ा, लेखराज गिरधर, महक गर्ग, राज नंदा, गौरव बेनीवाल, प्रगट सिंह, अनिल नैन, खुशनीत सिंह, संदीप चौधरी, सोनू गजरा, मनप्रीत सिंह, शुभम कत्याल, गोपाल राम, इंद्र सिंधी और ऋषभ शर्मा सहित क्लब के अन्य सदस्य, टीम कप्तान एवं मेंटर्स उपस्थित रहे।
भटनेर किंग्स क्लब के सदस्यों ने प्रतियोगिता की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए सभी खिलाड़ियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बीपीएल-7 ने एक बार फिर साबित किया कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, रिश्तों को मजबूत करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त जरिया है।





