



ग्राम सेतु ब्यूरो.
ओड महासभा राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक क्लब हाउस, विधायक आवास जयपुर में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश के 28 जिलों के जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश मांगल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सचिवालय से सेवानिवृत्त वरिष्ठ शासन उप सचिव गोपाल खाम्बरा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में ओड महासभा जयपुर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह कलीहा, सरपंच दिनेश खाम्बरा, सुरेश ओड (हनुमानगढ़), वागड़ क्षेत्र अध्यक्ष डालचंद मुडाई, तोजेंद्र बनावत (हनुमानगढ़) एवं नखताराम ओड शामिल रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रेम ओड रामदेवरा को ओड महासभा राजस्थान का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष प्रेम ओड ने अपने संबोधन में कहा कि ओड समाज ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि वे बिना किसी द्वेष भाव के समाज हित में सदैव सक्रिय रहेंगे और समाज के अधिकारों व हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। साथ ही उन्होंने सरकार से ओड समाज विकास एवं कल्याण बोर्ड के गठन की मांग भी रखी।
इस अवसर पर बाड़मेर जिलाध्यक्ष भंवर जालीपा, बीकानेर ग्रामीण से मगाराम, फलौदी जिलाध्यक्ष ताराचंद ओड, बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष पवन ओड, बूंदी जिलाध्यक्ष पिंटू ओड, बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष विनोद पंवार, डूंगरपुर जिलाध्यक्ष मुकेश ओड, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष मोतीलाल ओड, सलूम्बर जिलाध्यक्ष प्रकाश ओड, झालावाड़ जिलाध्यक्ष रणजीत ओड, बारां जिलाध्यक्ष देवीलाल ओड, कोटा जिलाध्यक्ष भीमराज ओड, चित्तौड़गढ़ शहर जिलाध्यक्ष नरूलाल ओड, हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष रतन ओड, अलवर जिलाध्यक्ष कश्मीर मजोका, अनूपगढ़ जिलाध्यक्ष बनवारी ओड, राजसमंद जिलाध्यक्ष धर्मराज ओड, ब्यावर जिलाध्यक्ष महेंद्र ओड, भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष बबलू ओड, भरतपुर जिलाध्यक्ष सुरेश कूड़ावला, खैरथल-तिजारा जिलाध्यक्ष गोपाल खाम्बरा, जैसलमेर युवा जिलाध्यक्ष मदनलाल ओड, पूर्व जिलाध्यक्ष तोलाराम ओड सहित दीपाराम ओड, रवि ओड (अनूपगढ़) और सुरेश ओड समेत बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।




