अपनी हथेली को पांच मिनट रगड़िए!

डॉ. पीयूष त्रिवेदी.
क्या आप अपनी हथेलियों को रगड़ते हैं ? नहीं ? कोई बात नहीं। अब रगड़ना शुरू कर दीजिए। फिर देखिए, इसके फायदे। जी हां। रोजाना सुबह उठकर हथेलियां को 5 मिनट रगड़ने से हमें बहुत से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। हथेलियां को आपस में रगड़ने से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। सुबह के समय जब हम उठते हैं तो दोनों हथेलियां को आपस में रगड़ें। जब हथेलियों में हल्की सी गर्माहट आ जाए तो उन्हें अपने आंखों पर रखें। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। यह क्रिया 5 से 6 बार अवश्य करें। जब हम आंखों पर हथेलियों को रगड़ कर रखते हैं तो हमारी सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है और दिमाग अच्छे से काम करता है। हमारा तनाव दूर होता है और ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। हथेलियों को आपस मे रगड़ने से हमारी मांसपेशियां स्ट्रेच होती हैं। उंगलियों की जकड़न आदि में भी फायदा मिलता है। हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
-लेखक राजस्थान विधानसभा में आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *