



ग्राम सेतु ब्यूरो.
देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर विश्व संवाद केंद्र, जोधपुर प्रांत की ओर से जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के केंद्रीय कार्यालय स्थित बृहस्पति सभागार में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वर्ष 2026 के लिए दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार हनुमानगढ़ निवासी राजेश कुमार (राहुल) का चयन प्रांत स्तरीय ‘नारद भूषण’ पुरस्कार हेतु किया गया। उन्हें जोधपुर प्रांत के मुख्य कार्यक्रम में नारद भूषण उपाधि, अभिनंदन पत्र तथा 11,000 रूपये की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बता दें कि प्रदेश भर से 61 पत्रकारों ने एंट्री भेजी थी। जिनमें से 1 को नारद विभूषण, 3 को नारद भूषण एवं 5 चयनित पत्रकारों को नारद श्री की उपाधि से नवाजा गया। विश्व संवाद केंद्र, जोधपुर प्रांत की हनुमानगढ़ इकाई के जिला संयोजक चेतन जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रांत के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों से पत्रकार बंधुओं द्वारा वर्षभर किए गए सकारात्मक एवं समाजोपयोगी कार्यों का विवरण गूगल फॉर्म के माध्यम से आमंत्रित किया जाता है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमितोष पारीक, मुख्य अतिथि के रूप में महर्षि दाधीच महिला महाविद्यालय सचिव राजेंद्र प्रसाद दाधीच, बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर आईजी एमएल गर्ग शामिल हुए।
इस मौके पर विश्व संवाद केंद्र हेमंत घोष, कार्यक्रम संयोजक लोकेंद्र सिंह शेखावत,
संयोजन मांगू सिंह राठौड़, अमित पाराशर, कमल जांगिड़, सुनील माल, निखिल व्यास, लेखाराम विश्नोई तुलसीनारायण, विशाल शर्मा, मनमोहन, मंगलाराम, हार्दिक ऋतु शर्मा ,हेमंत घोष मनीष आचार्य विशाल शर्मा महेंद्र सिंह राजपुरोहित सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।






