




ग्राम सेतु डेस्क
विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ की ओर से संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से हनुमानगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नई नियुक्तियां की गई हैं। युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सचिन कौशिक ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रदेश प्रभारी सुनील मिश्र एवं प्रदेश संगठन महामंत्री भारत जी शर्मा की सहमति एवं मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को दायित्व सौंपे हैं।
नई नियुक्तियों के तहत हनुमानगढ़ से ऋषभ शर्मा, पीलीबंगा से विकास ओझा, संगरिया से जितेन्द्र शर्मा, नोहर से डॉ. गीतेश पारीक तथा भादरा से शिव भगवान शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।
जिलाध्यक्ष सचिन कौशिक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी समाज में सामाजिक समरसता, युवा सहभागिता, सेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।
कौशिक ने कहा कि विप्र फाउंडेशन युवाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करते हुए समाजहित में रचनात्मक एवं सकारात्मक कार्यों को प्राथमिकता देगा। नई नियुक्तियों से संगठन की जमीनी गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।






