





ग्राम सेतु ब्यूरो.
नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों की आहट के साथ ही कांग्रेस ने नोहर से चुनावी तैयारियों का शंखनाद कर दिया है। राम मैरिज पैलेस में आयोजित शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस की संयुक्त बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने और चुनावी रणनीति तय करने पर मंथन हुआ। बैठक में विधायक अमित चाचाण ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान करते हुए भाजपा सरकार पर किसानों, सिंचाई और विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर और जिला सह प्रभारी डॉ. सुनील लारा ने संगठन विस्तार, वार्ड एवं ग्राम पंचायत इकाइयों को सक्रिय कर चुनावी तैयारियों को तेज करने का संदेश दिया। बैठक के दौरान कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की चुनावी तैयारियों को और गति दी।

विधायक अमित चाचाण ने कहा कि कार्यकर्ता आज से पंचायत व नगर पालिका चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। राज्य में भाजपा का ढाई वर्ष से अधिक का शासन पूरी तरह फ्लॉप रहा है। छोटी-छोटी कामों के लिए आम जनता आंदोलन करने को मजबूर है। विधायक ने कहा की राजस्थान के अलावा हरियाणा व केन्द्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद भी नोहर फीडर के किसान पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं अब तो हालात इस कदर खराब हो गए हैं कि सिंचाई पानी मिलना तो दूर पीने का पानी भी मिलना मुश्किल हो गया है। विधायक ने भाजपा नेताओं पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
विधायक अमित चाचाण ने कहा कि नोहर फीडर, रसलाना वितरिका, व अमर सिंह ब्रांच से जुड़े किसान पिछले लंबे समय से लगातार आंदोलनरत है मगर सरकार ने आज तक किसानों को पूरा पानी दिलाने व उनकी समस्या के समाधान करने की दिशा में कोई काम नहीं किया।विधायक ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस पार्टी को ही लक्ष्य बनाकर काम करने की अपील करते हुए कहा कि इसी मूल मंत्र के माध्यम से कांग्रेस आगामी चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ करेगी। इसके अलावा विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन नोहर विधानसभा क्षेत्र में नए विकास कार्य होना तो दूर की बात कांग्रेस शासन में स्वीकृत हुए विकास कार्य भी अभी तक पूरे नहीं हुए हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक मोर्चा पर विफल रही है पुरे जिले धरना प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस में संगठन में कार्य करने वालों को तवज्जो मिलेगी।
जिला प्रभारी सह प्रभारी डॉ. सुनील लारा ने कहा कि वार्ड व ग्राम पंचायत इकाइयों का गठन हो चुका है जिनके माध्यम से बैठकों का दौरा शुरू कर चुनाव की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है।
इस मौके पर विधानसभा प्रभारी लाल मोहम्मद भियानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर की अध्यक्ष बनवारी सुधार, देहात अध्यक्ष वेद प्रकाश सिहाग, कांग्रेसी नेता श्रवण तंवर, पूर्व प्रधान सोहन ढिल, धर्मपाल गोदारा, गौरी शंकर थोरी, निहाल सिंह कड़वासरा, चंद्रकला नायक, श्रेया सिपानी, आरीफ टाक, बशीर खा, जिंदर पाल गोदारा, कपिल मुनि घिटाला, लक्ष्मण सांखला, सोहन बारूपाल, महबूब आईतान, गणेश भाटी, शंकर लाल शर्मा, राधेश्याम जोईया, मनीराम लकेसर, असगर मुल्तानी, मुकेश पडा, राजेंद्र कुमार चबरवाल, बशीर खान, इकरामुद्दीन, महावीर स्वामी अनिरुद्ध जोशी, प्रताप सहू, जयप्रकाश कड़वासरा, रामस्वरूप थोरी, कानाराम डेलू, ओमप्रकाश सहारण, जयप्रकाश कड़वासरा, मुकेश सहारण शाहिद पार्टी के अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी व पूर्व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस मौके पर अनेक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।







