



ग्राम सेतु डॉट कॉम
लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर राजस्थान मैथिल ब्राह्मण परिषद की ओर से सेवा और सहयोग की अनूठी पहल की गई। परिषद की टीम ने छठ महोत्सव के तहत टाउन स्थित कोहला नहर पर पहुंचकर छठ व्रतियों को पुष्प और अगरबत्ती वितरित की। इस दौरान व्रतियों का अभिनंदन करते हुए पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अनुशासन, पवित्रता और सामाजिक एकजुटता का संदेश देने वाला पर्व है।
परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट देवकीनंदन चौधरी के नेतृत्व में पहुंचे सदस्यों ने नहर पर पूजा-अर्चना की तैयारियों में जुटे श्रद्धालुओं से मुलाकात की। उन्होंने छठ व्रतियों को पूजा में उपयोग के लिए पुष्प और अगरबत्ती भेंट की। इस दौरान श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला। परिषद की इस पहल को श्रद्धालुओं ने सराहनीय बताते हुए आभार जताया।
अध्यक्ष देवकीनंदन चौधरी ने कहा कि छठ महापर्व सूर्य उपासना और लोक आस्था का पर्व है। इसमें व्रती कठिन नियमों का पालन करते हुए परिवार और समाज की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना करते हैं। ऐसे पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर सहयोग करना परिषद के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में सामूहिक भागीदारी से आपसी भाईचारा मजबूत होता है। परिषद भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाती रहेगी।
कार्यक्रम में परिषद के महासचिव सिंटू मिश्रा, सचिव अमित मिश्रा, कोषाध्यक्ष संतोष झा, जंक्शन अध्यक्ष रामभरोश झा, संरक्षक मनोज शर्मा और अर्जुन चौधरी सहित सदस्यों ने व्यवस्थाओं और सेवा कार्य में सहयोग किया। इस अवसर पर सूरज झा, मुरारी शर्मा, राजेश झा, आनंद झा, दयानंद झा, जयंत झा, राजकुमार झा, विजेंद्र, नागेंद्र, सोनू कुमार, अनीश, कुलदीप, दिनेश मिश्रा, विनोद ठाकुर और अमन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
परिषद की टीम ने छठ व्रतियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए पर्व की मंगलकामनाएं दीं। सेवा और सहयोग की इस पहल के माध्यम से परिषद ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सहभागिता का संदेश भी दिया।





