




ग्राम सेतु ब्यूरो.
हनुमानगढ़ कॉन्सेप्ट क्लासेज हनुमानगढ़ ने जेईई मेन्स 2026 के परिणाम में एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का परचम लहराया है। संस्थान के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने शानदार परसेंटाइल प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। परिणाम घोषित होते ही संस्थान परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाया।
संस्थान के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उच्च परसेंटाइल हासिल किए। इसके तहत प्रदुम्न बंसल ने 99.68, हरसमन सिद्धू ने 99.51, अहिरंत गोदारा 99.21 और आयुष जैन ने 99.03 परसेंटाइल अंक अर्जित कर सफलता का परचम लहराया है। इसके साथ ही दक्ष कर्मचंदानी 98.69, गौरव जांगिड़ 98.30, उज्ज्वल 97.58, जयंत 86.96,जशन 96.36, युक्ता 95.98, प्रतिभा 95.77, ज्योति 95.57 और हार्दिक ने 95 फीसद परसेंटाइल हासिल कर सफलता का परचम लहराया है। इन विद्यार्थियों की सफलता ने न केवल संस्थान बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
संस्थान की इस उपलब्धि के पीछे समर्पित स्टाल मेंबर्स का भी विशेष योगदान रहा। पूनम कुमावत, लोकेश नामदेव, विशाल सहारण, जगमीत संघु, रामरत्न, हिमांशु, वधवा, लोकेश गर्ग, अमीन हसन, पवन परिहार, सुभाष, रोहित, नीतू भटेजा, रेणु, अजीत सिंह, राज, रमेश कमाना, सहदेव, सुरेंद्र, प्रवीण, चरणजीत सिंह व भगवान आदि ने विद्यार्थियों को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया। शिक्षकों की टीमवर्क और विद्यार्थियों के साथ व्यक्तिगत स्तर पर किए गए प्रयासों ने इस सफलता को संभव बनाया।
सेंटर हेड ललित भटेजा ने परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, ‘यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। विद्यार्थियों की मेहनत और हमारे फैकल्टी सदस्यों के समर्पण का परिणाम आज सबके सामने है। कॉन्सेप्ट क्लासेज का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सही सोच का विकास करना है। इस वर्ष के परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि हमारी रणनीति और शिक्षण पद्धति प्रभावी है। आने वाले वर्षों में हम और भी बेहतर परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ उन्होंने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता आगे की राह में प्रेरणा का काम करेगी।
अकेडमिक हेड श्रवण यादव ने कहा, ‘जेईई मेन्स जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षा में उच्च परसेंटाइल प्राप्त करना आसान नहीं होता। इसके लिए नियमित अध्ययन, मॉक टेस्ट का अभ्यास और सही समय प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। हमारे विद्यार्थियों ने पूरे वर्ष अनुशासन के साथ तैयारी की, जिसका परिणाम आज दिखाई दे रहा है। हम प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमता को पहचानकर उसके अनुसार मार्गदर्शन देते हैं। यही हमारी सफलता का मूल मंत्र है।’ उन्होंने बताया कि संस्थान में नियमित डाउट सेशन, टेस्ट सीरीज और व्यक्तिगत काउंसलिंग से विद्यार्थियों को निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जाता है।
मैनेजिंग हेड सतनाम खोसा परसेंटाइल ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा, ‘यह सफलता पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थियों ने 99.68 से लेकर 95 परसेंटाइल तक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कॉन्सेप्ट क्लासेज सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और परिणाम आधारित तैयारी के लिए जाना जाता है। हम भविष्य में भी विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराते रहेंगे। उन्होंने कहा कि संस्थान का लक्ष्य विद्यार्थियों को केवल परीक्षा में सफल बनाना ही नहीं, बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों के लिए भी तैयार करना है।
परिणाम घोषित होने के बाद अभिभावकों ने संस्थान प्रबंधन और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कॉन्सेप्ट क्लासेज ने विद्यार्थियों को सकारात्मक वातावरण और उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान किया, जिससे यह शानदार परिणाम संभव हो पाया।
उच्च परसेंटाइल प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अब जेईई एडवांस की तैयारी में जुट गए हैं। संस्थान द्वारा विशेष कक्षाओं और उन्नत टेस्ट सीरीज की व्यवस्था की जा रही है ताकि विद्यार्थी अगली परीक्षा में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।
अभिभावकों ने कहाकि कॉन्सेप्ट क्लासेज ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि मेहनत, समर्पण और सही मार्गदर्शन से सफलता निश्चित है। जेईई मेन्स 2026 के परिणाम ने संस्थान की प्रतिष्ठा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बना दिया है। आने वाले समय में भी कॉन्सेप्ट क्लासेज से इसी तरह के उत्कृष्ट परिणामों की उम्मीद की जा रही है।




