



ग्राम सेतु ब्यूरो.
विप्र फाउंडेशन हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष कालूराम शर्मा ने जोन 1-बी के प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत व जोन प्रभारी मुकेश रामपुरा के अनुमोदन के बाद जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें संरक्षक मंडल, सलाहकार मंडल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, मीडिया प्रभारी सहित कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए हैं।
जिलाध्यक्ष कालूराम शर्मा ने बताया कि पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अगस्त में होगा। उन्होंने बताया कि जिला कार्यकारिणी में डॉ. एमपी शर्मा, एडवोकेट बनवारीलाल पारीक, एडवोकेट प्रहलाद शर्मा, पंडित जसवीर शर्मा, महेंद्र शर्मा, देवेंद्र पारीक, डॉ. भारतभूषण शर्मा, डॉ. एन.के शर्मा, पंडित सुरेश शर्मा, लेखराम जोशी, एडवोकेट दिनेश दाधीच, अश्विनी पारीक को संरक्षक, महावीर जाजड़ा, आशीष पारीक, एडवोकेट मदन पारीक, एडवोकेट मांगीलाल शर्मा रावतसर, नेकीराम शर्मा भादरा, दलीप भारद्वाज पल्लू, संतोषमणि त्रिपाठी व श्योप्रकाश ओझाइया थालड़का को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अशोक व्यास, वेद तिवाड़ी नोहर, बृजकिशोर तिवाड़ी, देवकीनंदन चौधरी, महावीर पंचारिया, मनोज कुमार सारस्वत पीलीबंगा, सौरभ शर्मा, मनोहरलाल शर्मा भादरा, राज कुमार शर्मा संगरिया व अजय शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विप फाउंडेशन हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष कालूराम शर्मा ने बताया कि महेंद्र चतुर्वेदी, चंद्रभान तिवाड़ी, पवन शर्मा, आनंद जोशी, देवकीनंदन जोशी पल्लू, आनंद उपाध्याय नोहर व साजन कुमार शर्मा भादरा को सचिव नियुक्त किया गया है। सह सचिव पद पर राजीव मिश्रा, सागर शर्मा, भागचंद शर्मा, गिरधारीलाल सारस्वत, संजय शर्मा स्वीटी को नियुक्त किया गया है।
कोषाध्यक्ष पद पर राज तिवाड़ी को नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रभारी पद पर सूर्यप्रकाश जोशी, विजय कौशिक व कुलदीप शर्मा को नियुक्त किया गया है। सलाहकार मंडल में पंडित रतनलाल शास्त्री, हीरालाल शर्मा, डॉ. संतोष राजपुरोहित व राम कुमार जोशी संगरिया को शामिल किया गया है। जिला कार्यकारिणी में प्रेम दाधीच, हरिओम शर्मा, गोपी पांडिया, नरेंद्र कौशिक, वैद्य तीर्थराज शर्मा, सुबोध शर्मा, नरेश शर्मा, हंसराज शर्मा, शशिकांत शर्मा, रामेश्वरदत्त शर्मा, सत्यनारायण शर्मा नोहर, भूपेंद्र शर्मा शिवबाडी, दिनेश शर्मा, रमेश शर्मा, द्वारका शर्मा, शंकरलाल तावणिया संगरिया, जगदीश शर्मा, रोहिताश शर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया है।








