




ग्राम सेतु डेस्क
अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब की हनुमानगढ़ विजन शाखा के वर्ष 2026- 27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष आशीष गुप्ता की अध्यक्षता में हनुमानगढ़ जंक्शन में हुई बैठक में संगठन गतिविधियों पर चर्चा हुई। बैठक में रोटरी क्लब हनुमानगढ़ विजन की ओर से करवाए गए सामाजिक कार्यों को सराहनीय बताया गया। बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी गठित करते हुए अश्विनी गर्ग ‘आशु’ को अध्यक्ष, अतुल गुंबर को सचिव और पंकज पारीक को कोषाध्यक्ष चुना गया।
बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अश्वनी गर्ग ‘आशु’ ने कहा कि नई कार्यकारिणी को जो जिम्मेदारी दी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा और लगन से निभाते हुए सामाजिक सरोकारों के कार्यों को करेगी। उन्होंने आगामी वर्ष के सामाजिक कार्यों की रूपरेखा भी बैठक में प्रस्तुत की।
बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष आशीष गुप्ता एवं सचिव कुणाल गोयल ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का ब्यौरा रखा। निवर्तमान कोषाध्यक्ष मिताली अग्रवाल ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में नीतिका गर्ग, भरत सिंह, ललित भटेजा, रिंकल गर्ग, हर्ष सोनी, विकास पारीक आदि पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सामूहिक सहभोज का आयोजन किया गया।









