




ग्राम सेतु ब्यूरो.
कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ की हनुमानगढ़ जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मारवाल ने बताया कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मुकुल गोयल की स्वीकृति से 94 सदस्यीय जिला टीम का गठन किया गया है। घोषित कार्यकारिणी में घनश्याम भादू को संरक्षक (हनुमानगढ़), मनोहर लाल को संयोजक, सुरेश कुमार सोनी को सह संयोजक, मनीराम भाकर को शहर ब्लॉक अध्यक्ष, सोहनलाल पड़गड़ को देहात ब्लॉक अध्यक्ष, हेतराम गेदर को शहरी अध्यक्ष (गोलूवाला), बलवंत सुथार को उपाध्यक्ष (पीलीबंगा), रणजीत किरोड़ीवाल को शहरी अध्यक्ष (रावतसर), हरबंस सिंह को देहात अध्यक्ष (गोलूवाला), सूरज सिंह औलख को देहात अध्यक्ष (पीलीबंगा), ओम सैनी को शहरी अध्यक्ष (हनुमानगढ़ जंक्शन), रवि दादरवाल को ग्रामीण अध्यक्ष (हनुमानगढ़ जंक्शन), आकाश कुमार चिलाना को शहरी अध्यक्ष (हनुमानगढ़ टाउन), पवन सिंहमार को ग्रामीण अध्यक्ष (हनुमानगढ़ टाउन), काशीराम यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष (हनुमानगढ़ टाउन), अंतराम कुचेरिया, देवकरण झटवाल एवं चंद्रपाल भोभिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार विनोद कुमार और नितीश कुमार स्वामी को उपाध्यक्ष (हनुमानगढ़ टाउन), जबकि सुशील बंसल, शुभम सिंगला, राकेश मित्तल, विकास सैनी, सुधीर सहू, सुरेश कुमार तिवाड़ी, पवन सुथार, राजेश कुमार कसवा तथा गोपाला राम को उपाध्यक्ष (गोलूवाला) बनाया गया है।
महासचिव पद पर शेर सिंह, अविनाश गुप्ता, मोहित जैन, सुरेंद्र कुमार कंसल, असगर अली मुल्तानी, राजा राम शर्मा, हेमंत सिंधी, मनोज कलाणी, जय सिंह छिम्पा, पितरसेन चाचान, हेतराम स्वामी, भूप सोनी एवं जयप्रकाश गोदारा को जिम्मेदारी दी गई है।
सचिव के रूप में अरविंद धारणिया, राकेश चांवरिया, कमल जैन, सुशील कुमार, राजेश गोस्वामी, मनोज जोशी, शिव कुमार रेगर, घनश्याम तिवाड़ी, खूबीराम बंसल, कमल बंसल एवं अजय मेघवाल को नियुक्त किया गया है।
सह सचिव पद पर राय साहब, विकास जैन, अमित कुमार, पवन कुमार सोमानी, कालूराम एवं पवन कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अन्य पदों पर रोहित स्वामी को संगठन प्रभारी, राजेश जसूजा को सह संगठन प्रभारी मंत्री, भूप सिंह बलौदा को कोषाध्यक्ष, राजेंद्र सिंहमार को सह कोषाध्यक्ष, श्याम सिंह को प्रवक्ता, सनी धौलपुरिया को मीडिया प्रभारी, डॉ. महेंद्र संगवाल को प्रेस प्रवक्ता, सुरेश कुमार को आईटी सेल प्रभारी, रामनिवास करोड़ीवाल को प्रचार प्रभारी, रामानंद को मीडिया प्रभारी, बबलू सोनी को जनसंपर्क प्रभारी अध्यक्ष, रोहित कुमार को सह मीडिया प्रभारी, बलविंद्र खरोलिया को प्रेस नोट पत्रकार, रवि शंकर को कार्यालय प्रभारी (हनुमानगढ़ टाउन), राकेश कुमार बिश्नोई को कार्यालय सह प्रभारी (हनुमानगढ़ टाउन), एडवोकेट विजय गोंद को कानूनी सलाहकार एवं जीएसटी-टैक्स सलाह प्रकोष्ठ प्रभारी तथा एडवोकेट कृष्ण स्वामी को सह लीगल एडवाइजर बनाया गया है।
कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में अनिल कुमार, विजय कुमार, मनीराम लकेशर, राहुल कुमार लकेशर, फिरोज सिंह, जसकरण, सोहन सिंह, रामचंद्र, नीका सिंह, राम बाजीगर, नवीन, रेशम सिंह, दीपक डोली, गोमती बाई, बिरमा, सरजीत, चरण सिंह एवं अजेब सिंह को शामिल किया गया है।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मारवाल ने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, व्यापारियों और उद्योग जगत से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।








