




ग्राम सेतु ब्यूरो.
हनुमानगढ़ जंक्शन के होटल विरासा का सभागार शिक्षा, तकनीक और सम्मान के रंग में रंगा नजर आया। मंच पर प्रतिभा का अभिनंदन था, सभागार में तालियों की गूंज और चेहरों पर गर्व की चमक। मौका था सनराइज इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय सनराइज ज्ञान केन्द्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का, जहां बीकानेर संभाग के चार जिलों से आए उत्कृष्ट ज्ञान केन्द्रों को उनके नवाचार, समर्पण और परिणामों के लिए सम्मानित किया गया। पूरा माहौल यही कह रहा था, डिजिटल भारत की नींव कक्षाओं में ही रखी जा रही है।
समारोह में बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर के प्रतिभावान ज्ञान केन्द्रों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार बीकानेर जिले से वेबसोल से मोहित एवं हर्षित को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार पुरस्कार लूणकरणसर से बिट्स केन्द्र के संचालक गंगाराम को मिला। तृतीय पुरस्कार भादरा से वन्दे मातरम सेंटर से रजनीश शर्मा को मिला
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ सांसद कुलदीप इंदौरा, विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र चौधरी, प्रोग्राम हेड अभय शंकर, रिजनल मैनेजर नरेंद्र धायल, पूर्व पालिकाध्यक्ष यादवेंद्र शर्मा, हनुमानगढ़ स्पोर्ट्स क्लब कोच शंकर नरुका, कृष्ण नेहरा, पूर्व प्रधान जयदेव भिड़ासरा, पंडित जसवीर शर्मा, अनिल तिवाड़ी, महेंद्र चतुर्वेदी, दायित्व वर्मा व खुशदीप गोस्वामी थे
सांसद कुलदीप इंदौरा ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की सांसद ने कहा कि वर्तमान समय कम्प्यूटर का युग है। सभी सरकारी नौकरियों के लिए कम्प्यूटर शिक्षा भी जरूरी है। इसलिए सभी को इस युग में आगे बढ़ने के लिये डिजिटल साक्षर होना जरूरी है।
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी की ने जो 1984 में कंप्यूटर क्रांति का सपना देखा उससे आज के युग में अमूलचूल परिवर्तन हुआ है आज का युग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का युग है और ए आई के माध्यम से हर क्षेत्र उन्नत हुआ है
सनराइज इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर अश्विनी पारीक ने कहा कि बीकानेर संभाग में कुल 144 ज्ञान केन्द्र हैं। इनमें से एडमिशन के क्षेत्र में, महिला शिक्षा को बढ़ावा देने, टेली, आरएससीआईटी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ज्ञान केन्द्रों को आज पुरस्कृत किया गया है। पारीक ने बताया कि आईटी एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए पूरे राजस्थान में ज्ञानदान का कार्य राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के केन्द्रों की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम में महावीर प्रसाद शर्मा, पुष्पा पारीक, पवन ओझा, मीनाक्षी ओझा, महेंद्र व्यास, हरदीप बिष्ट, गंगानगर सेवादल अध्यक्ष मृदुल कामरा, संगठन महामंत्री श्याम लाल शेखावाटी आदि शामिल हुए।







