




ग्राम सेतु ब्यूरो.
विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सचिन कौशिक ने संगठन के विस्तार और युवा नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह कार्यकारिणी प्रदेश प्रभारी सुनील मिश्र, प्रदेशाध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री भरत शर्मा तथा विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष कालूराम शर्मा के अनुमोदन के बाद घोषित की गई। नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि प्रबुद्ध लोगों को संरक्षक मंडल में शामिल कर संगठन को अनुभव और ऊर्जा का संतुलन देने का प्रयास किया गया है।
जिलाध्यक्ष सचिन कौशिक ने बताया कि संगठन के संरक्षक मंडल में लोकेश शर्मा, रवि शर्मा, नरेश शर्मा, पंकज गौड़ और देवीलाल ओझाइया को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इन वरिष्ठ साथियों के मार्गदर्शन से संगठन को मजबूती मिलेगी और युवा कार्यकर्ताओं को बेहतर दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि लोकेश शर्मा को महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं विकास पारीक, हिमांशु महर्षि, नरेश पुरोहित, रतन राजपुरोहित, बलदेव सारस्वत और अनिल पारीक पक्कासारणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा गोपाल शर्मा ‘शेरू’, अनुज शर्मा, राकेश पारीक, प्रदीप तिवाड़ी, विकास ओझा, राज कुमार शर्मा (भादरा) और कैलाश शर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यकारिणी में विनोद शर्मा, आशीष शर्मा (धोलीपाल), हेमंत शर्मा, राहुल शर्मा (भादरा), अमित कौशिक और शिंटू मिश्रा को सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं गौरव शर्मा, मनोज सारस्वत, पंकज ओझा, विकास शर्मा और कैलाशचंद्र शर्मा (भादरा) को सह सचिव बनाया गया है। अजय शर्मा को संगठन का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा जिला कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में इंद्रजीत शर्मा (संगरिया), विवेक शर्मा, अभिषेक शर्मा, आशीष कौशिक, अमित शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, हेमंत शर्मा, प्रवीण शर्मा, राहुल शर्मा, निशांत शर्मा, गौरव शर्मा, सौरभ शर्मा, अरविंद शर्मा, प्रशांत शर्मा और जसवंत शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सचिन कौशिक ने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन संगठन को गांव-गांव और वार्ड स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा, ‘विप्र फाउंडेशन समाजहित और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। नई टीम समाज सेवा, शिक्षा, संस्कार, संगठन विस्तार और सामाजिक एकता के लिए पूरी निष्ठा से काम करेगी। सभी पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा है।’
विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष कालूराम शर्मा ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘युवा प्रकोष्ठ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण ताकत है। नई टीम के गठन से संगठन को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। हमें विश्वास है कि सभी पदाधिकारी समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे और समाज को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।’
सचिन कौशिक ने बताया कि नवगठित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह अगले माह आयोजित किया जाएगा, जिसमें संगठन के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग शामिल होंगे। समारोह में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा भी तय की जाएगी।








