





ग्राम सेतु ब्यूरो.
श्रीदेवी वूमेन पॉलिटेक्निक, हनुमानगढ़ ने बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, राजस्थान (बीटीईआर) की द्वितीय वर्ष (चतुर्थ सेमेस्टर) इंजीनियरिंग परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम दर्ज कर अपनी गौरवशाली परंपरा को एक बार फिर कायम रखा है। संस्थान के सभी विद्यार्थियों ने सभी विषयों में सफलता प्राप्त करते हुए उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। शानदार परीक्षा परिणाम ने न केवल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का गौरव बढ़ाया है, बल्कि यह भी सिद्ध किया है कि समर्पित शिक्षण, अनुशासित अध्ययन और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन से उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
इस वर्ष घोषित परिणामों में आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग शाखा की छात्रा रेखा कंवर ने परफेक्ट 10.00 एसजीपीए प्राप्त कर अपनी शाखा में प्रथम स्थान हासिल किया। उनका यह प्रदर्शन संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों में एक नया अध्याय जोड़ने वाला माना जा रहा है। वहीं कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग शाखा के छात्र अमरिंदर ने 9.92 एसजीपीए अर्जित कर अपनी शाखा में प्रथम स्थान प्राप्त किया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया।
आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग शाखा में ही खुशबू ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट एसजीपीए के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। इन विद्यार्थियों की सफलता ने यह साबित किया है कि निरंतर मेहनत, सही दिशा में अध्ययन और संस्थान का सकारात्मक शैक्षणिक माहौल विद्यार्थियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर संस्थान के अकेडमिक डायरेक्टर आनंद जैन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासित अध्ययन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से दक्ष, आत्मविश्वासी और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।
आनंद जैन ने विशेष रूप से ज्योति मैम, पंवार मैम एवं गुरजोत मैम के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन शिक्षकों ने विद्यार्थियों का निरंतर शैक्षणिक मार्गदर्शन किया, जिससे वे उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की प्रतिबद्धता और विद्यार्थियों की लगन ने मिलकर इस उपलब्धि को संभव बनाया है।
संस्थान की प्राचार्य इंजी. दिव्या शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं संपूर्ण शिक्षण स्टाफ को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्थान की उत्कृष्ट शिक्षा, अनुशासन और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी वूमेन पॉलिटेक्निक हमेशा से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता को सर्वाेच्च प्राथमिकता देता आया है और यही कारण है कि संस्थान लगातार उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी अलग पहचान बना रहा है।
उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में सफलता का कोई विकल्प नहीं होता और इसके लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन तथा सीखने की ललक बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संस्थान के विद्यार्थी इसी समर्पण और उत्कृष्टता के साथ अपने व्यावसायिक जीवन में भी नई उपलब्धियां हासिल करेंगे तथा समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
लगातार उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि श्रीदेवी वूमेन पॉलिटेक्निक, हनुमानगढ़ केवल तकनीकी शिक्षा प्रदान करने वाला संस्थान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार भी है। अनुभवी संकाय, आधुनिक शिक्षण प्रणाली, अनुशासित वातावरण और छात्र-केंद्रित शिक्षा पद्धति के कारण संस्थान लगातार सफलता के नए मानक स्थापित कर रहा है। यही वजह है कि श्रीदेवी वूमेन पॉलिटेक्निक आज क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा का एक भरोसेमंद और प्रतिष्ठित नाम बन चुका है, जो छात्राओं को आत्मनिर्भर, दक्ष और सफल भविष्य की ओर निरंतर अग्रसर कर रहा है।







